{"_id":"68e140807aabfbb2a403ba63","slug":"protest-against-tet-requirement-noida-news-c-340-1-del1004-107384-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टेट अनिवार्यता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टेट अनिवार्यता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
-प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सुप्रीम फैसले पर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किए जाने के विरोध में दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ (एडीपीएसएस) के स्वर मुखर हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ शनिवार को जंतर मंतर पर सैकड़ों शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां व पोस्टर लिए शिक्षक अधिकार, शिक्षा का आधार जैसे नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रदर्शन एक सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के विरोध में है, जिसमें कार्यरत और पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) को अनिवार्य किया गया है। संघ ने इस निर्णय को असंवैधानिक और शिक्षकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों के अनुभव और प्रशिक्षण के बावजूद टेट को अनिवार्य करना शिक्षकों की सेवा और योगदान पर सवाल उठाता है। संघ के चेयरमैन रामचंद्र डबास ने कहा कि यह फैसला शिक्षकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने कहा कि टेट को अनुभवी शिक्षकों पर थोपना अव्यवहारिक है। महासचिव निशा दहिया ने कहा कि यह फैसला शिक्षकों की मेहनत को नकारता है। संघ ने ऐलान किया कि यह आंदोलन पांच सितंबर (राष्ट्रीय शिक्षक दिवस) से पांच अक्तूबर (विश्व शिक्षक दिवस) तक जारी रहेगा।