{"_id":"68b83ad723b096e73406b622","slug":"protest-again-corruption-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73872-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे को सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में खाद्य विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही चल रही है। नकली घी, पनीर एवं अन्य खाद्य सामग्री बेची जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की हालत ठीक नहीं है। प्राइवेट स्कूल, अस्पतालों में मनमानी चल रही है। बिल्डर लंबे समय से लगातार भू-जल दोहन कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी संबंधी विभागों के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। आबकारी विभाग की लापरवाही से सरकारी शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक रेट में शराब बेची जा रही है। खनन माफिया सरकारी जमीन में रात-दिन खनन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के तहत आने वाले गांव एवं 80 ग्राम पंचायत के अधीन के गांवों में विकास नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को कीचड़ युक्त रास्तों से गुजरना पड़ता है। श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इस अवसर पर दिनेश नागर, प्रेमराज भाटी, सुशील प्रधान, राकेश नागर, सूबेदार बालेश्वर, आकाश नागर, गौरव नागर, दुलीचंद नागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।