फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   protest again allegation of jewlary theft

Noida News: घरेलू सहायिका पर लगा चोरी का इल्जाम तो साथी महिलाओं ने छेड़ा संग्राम

Mon, 06 Oct 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
protest again allegation of jewlary theft
-एटीएस डॉल्सी सोसाइटी के बाहर जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अधीन एटीएस डॉल्सी सोसाइटी से घरेलू सहायिका पर 14 लाख की ज्वेलरी चोरी का आरोप लगा है। आरोप है कि सोमवार को जब घरेलू सहायिका को सोसाइटी में पूछताछ की लिए बुलाया तो उसके साथ अन्य घरेलू सहायिका भी पहुंच गईं। आरोप को झूठा बताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत किया। फ्लैट मालिक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। गांव मरौली एटा निवासी राहुल यादव एटीएस डॉल्सी सोसाइटी स्थित फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने साकीपुर में रहने वाली एक घरेलू सहायिका पर फ्लैट से एक चेन, चार चूड़ियां और दो अंगूठियां चोरी करने का आरोप लगाया है। वहीं घरेलू सहायिका ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि मालिक के घर में अक्सर दोस्त और रिश्तेदार आते-जाते रहते हैं। कई बार रात में भी ठहरते हैं। वह केवल झाड़ू-पोंछे का काम करती है। रोजाना आधे घंटे में काम खत्म कर सोसाइटी से बाहर जाती है। जहां बाहर निकलते समय उसकी जांच होती है। सोमवार सुबह बहाने से सोसायटी बुलाया और उससे पूछताछ की गई। जिसकी जानकारी उसकी अन्य परिचित घरेलू सहायिका को लगी तो वह सोसायटी के प्रवेश द्वार पर एकत्रित हो गए। अपने साथी को बेकसूर बताते हुए हंगामा किया।

वहीं सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप लगने के विरोध में सोमवार को सोसाइटी के बाहर सैकड़ों घरेलू सहायिका एकत्रित हो गईं और अपना पक्ष रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर घर भेजा है। चोरी हुए सामान के संबंध में जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और सोसाइटी सिक्योरिटी रजिस्टर की जांच की जा रही है ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed