फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Proposals invited for kiosk allotment in Sectors 38A and 18.

Noida News: सेक्टर-38 ए और 18 के कियोस्क आवंटन के लिए प्रस्ताव मांगे

Fri, 28 Aug 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Proposals invited for kiosk allotment in Sectors 38A and 18.
सेक्टर-38 ए और 18 के कियोस्क आवंटन के लिए प्रस्ताव मांगे
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण ने जारी की ईओआई, पहले प्राधिकरण के तीन टेंडर जा चुके हैं खाली

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-38 ए और सेक्टर-18 में बने कियोस्क आवंटन को नोएडा प्राधिकरण ने एक्सप्रेसन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी कर प्रस्ताव मांगे हैं। प्राधिकरण प्रस्ताव के आधार पर 10 साल के लिए आवंटन पर निर्णय लेगा। इसके पहले इन दोनों कियोस्क मार्केट के संचालन, रखरखाव के लिए एजेंसी चयन को किए गए तीन टेंडर खाली गए थे। इन टेंडर में दोनों जगहों के कियोस्क को अलग-अलग आवंटित न करके सामूहिक रूप से किराए पर देने की योजना थी। कई शर्तें भी शामिल थीं। अब शर्तों में कुछ ढील देने के साथ प्राधिकरण सेक्टर-18 में मोबाइल ट्रक भी कियोस्क के साथ लगवाने का मौका देने की तैयारी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग से सूचना जारी कर 17 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे गए हैं।




सेक्टर-18 मार्केट में तिकुनिया पार्क के सामने 15 और सेक्टर-38 ए में जीआईपी और बोटेनिकल गार्डेन के बीच 19 कियोस्क नोएडा प्राधिकरण ने बनवाए हैं। पूर्व में किए गए टेंडर में आवेदन करने वाली एजेंसी के लिए सेक्टर-18 के लिए करीब 11 लाख तो सेक्टर-38 ए के लिए 12 लाख रुपये आवेदन के साथ धरोहर राशि तय की गई थी। प्राधिकरण ने सेक्टर-38 ए के 19 कियोस्क का सालाना शुरुआती किराया 1,28,25,600 रुपये रखा था। सेक्टर-18 के 15 कियोस्क के लिए सालाना किराया 1,17,60000 रुपये तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed