फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Proposal for the second phase of land acquisition sent to the government

दूसरे चरण की जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा

Sat, 03 Apr 2021 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Proposal for the second phase of land acquisition sent to the government
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दूसरे चरण की जमीन अधिग्रहण की कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद सोशल इंपेक्ट असिस्मेंट (एसआईए) कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एजेंसी का चयन शासन स्तर पर ही होगा। जमीन अधिग्रहण के लिए शासन ने 1084 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। तीनों प्राधिकरणों की तरफ से भी रकम जल्द मिल जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए दूसरे चरण के लिए करौली बांगर, बीरमपुर, कुरैब, मुंढेरा, दयानतपुर और रनहेरा गांवों में जमीन अधिग्रहित की जानी है। अधिग्रहण की कार्यवाही जिला प्रशासन को करनी है। इससे पहले जिला प्रशासन ने पूरा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। खसरा नंबर के हिसाब से प्रस्ताव बनाया गया है। इसके साथ ही एसआईए के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा चयनित एजेंसी सोशल इंपेक्ट अस्सिमेंट सर्वे करेगी। यह सर्वे भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। एडीएम एलए बलराम सिंह ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के लिए 1084 करोड रुपये शासन की ओर से आ गए हैं। एसआईए कराने के लिए भी जल्द ही एजेंसी चयनित हो जाएगी। इसके साथ ही किसानों की सहमति ली जाएगी। दोनों काम पूरे होने के बाद मुआवजे का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed