फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Property dealer murder in greater noida wife is 6 month pregnant dance before death in party police probing

प्रॉपर्टी डीलर हत्या: 6 माह की गर्भवती है पत्नी, मौत से तीन दिन पहले मनाई सालगिरह, वारदात की रात खूब किया डांस

Thu, 02 Mar 2023 10:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Mar 2023 10:04 AM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर हत्या: 6 माह की गर्भवती है पत्नी, मौत से तीन दिन पहले मनाई सालगिरह, वारदात की रात खूब किया डांस

विज्ञापन
Property dealer murder in greater noida wife is 6 month pregnant dance before death in party police probing
सचिन का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-151 स्थित कोंडली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सचिन (24) की मंगलवार रात कुछ युवकों ने हत्या कर शव जेपी अमन सोसायटी के पीछे सड़क पर कार के पास फेंक दिया। आरोप है कि युवकों ने वारदात को सड़क दुर्घटना बताने के लिए कार में तोड़फोड़ की और सचिन व सिलिंडर को कार से बाहर फेंककर ड्रामा रचा।

विज्ञापन


रात 2:30 बजे सोसायटी के गार्डों ने बेसुध पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। परिजन ने बुधवार को सचिन की हत्या का आरोप लगाते हुए नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शाम सात से नौ बजे के बीच हत्या का मामला दर्ज नहीं होने पर परिजन ने सेक्टर-151 के सामने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं केस दर्ज दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर पुलिस आयुक्त ने तीन आलाधिकारियों के अलावा नॉलेज पार्क थाने के कोतवाल विनोद कुमार को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोंडली गांव निवासी जनक ने बताया कि उनका बड़ा भाई सचिन प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह सूरजपुर स्थित गैराज से अपनी कार लेने गया था। रात करीब 10:30 बजे सचिन ने पत्नी को फोन कर बताया कि वह दोस्तों के साथ कोंडली के पास ही फार्म हाउस में पार्टी में शामिल होने गया है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा। देर रात तक सचिन ने देहरवी फार्म हाउस पर युवकों के साथ पार्टी की।

रात करीब तीन बजे परिजन को पुलिस से सूचना मिली कि सचिन को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जनक ने आरोप लगाया कि सोसायटी के पीछे कार से बाहर सचिन सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उसके सीने पर कार का सीएनजी सिलिंडर रखा हुआ था।

सचिन के सिर और पेट पर घाव थे। आरोप है कि सचिन के साथ गए युवकों ने उसे मारकर फेंक दिया और घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह डीसीपी साद मियां खान, एडीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी समेत सभी पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक जांच के लिए टीम ने पहुंचकर नमूने लिए।

25 फरवरी को मनाई थी शादी की तीसरी सालगिरह

सचिन की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। 25 फरवरी को ही उसने शादी की सालगिरह मनाई थी। सचिन की पत्नी छह माह की गर्भवती है। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई जनक है। वहीं, परिवार का आरोप है कि सचिन रात 10:30 बजे सूरजपुर से तीन दोस्तों के साथ निकला था। घटनास्थल पर उसका आईफोन नहीं मिला। उसे कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ भी बता रहा है।

देहरवी फार्म हाउस में पार्टी में किया डांस

सचिन के एक साथी ने एक वीडियो अपलोड की है, जिसमें वह रात 12:30 बजे एक साथी के देहरवी फार्म हाउस में पार्टी करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुछ अन्य युवक वीडियो में टीशर्ट उतारकर डांस भी करते दिखाई दे रहे हैं। जनक ने बताया कि एक वर्ष पहले उसका गांव के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद से उनके साथ उसने जाना छोड़ दिया था। मंगलवार रात उसके साथी उन युवकों के साथ फार्महाउस पर पार्टी मनाने ले गए थे।

दो घंटे किया यातायात बाधित, पांच किमी लंबा लगा जाम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले को दुर्घटना बताया तो नाराज कोंडली निवासियों ने शाम सात बजे सेक्टर-151 के सामने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे तक यातायात बाधित हुआ तो परी चौक से सेक्टर-151 तक करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान पुलिस ने परिजन और अन्य ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। रात नौ बजे लगभग दो घंटे मौके पर जाम लगा रहा। पुलिस ने बाद में शिकायत दर्ज करने की हामी भरी, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

परिजन की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, एडीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed