फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Property dealer blocked movement by building a wall on the street

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर ने में गली पर दीवार बनाकर बंद की आवाजाही

Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Property dealer blocked movement by building a wall on the street
17जेएनडी11: गली में दीवार बनाकर लगाया गया गेट। कालोनीवासी
जींद। मिनर्वा स्कूल के नजदीक न्यू कृष्णा कॉलोनी की मुख्य गली में प्रॉपर्टी डीलरों ने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। इसके कारण इस गली में रहने वाले 60 से अधिक परिवारों का आवागमन बंद हो गया। गली खुलवाने की मांग को लेकर इन लोगों ने प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रशासन से गली खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


कॉलोनीवासी नवीन, मास्टर शमशेर, सोनू, रामफल, किरण, राजेश, परमेश्वरी, महेंद्रो, नरेंद्र पहल ,सुनील व कमलजीत ने बताया कि उन्होंने सेक्टर 11 के रहने वाले जितेंद्र कुंडू व भटनागर कॉलोनी में रहने वाले पप्पू मलिक से न्यू कृष्णा कॉलोनी में प्लॉट लिए थे। इन लोगों ने करीब साढ़े तीन एकड़ में यह कॉलोनी काटी थी।
विज्ञापन

उनके मकानों में आने-जाने के लिए 20 फीट की गली को छोड़ा गया था। करीब 20 दिन पहले इन लोगों ने 20-25 युवकों को लाकर गली के दोनों और करीब दस फूट ऊंची दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। प्लॉट देते समय प्रॉपर्टी डीलरों ने इस गली को ही मुख्य रास्ता बताया था। कॉलोनी के लोग कई बार इनके पास गए लेकिन इन्होंने कहा कि प्रोपर्टी डीलरों के आपसी विवाद के कारण उन्होंने यह रास्ता बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने कहा कि इसमें उनका क्या कसूर है। उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर मकान बनाया है। अब उनका आने जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे उनके बच्चों को स्कूलों में आने-जाने व पशुओं को ले जाने में समस्या हो रही है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश में लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। इस मामले की शिकायत कालोनीवासियों ने डीसी व एसपी को भी भेजी है।

17जेएनडी11: गली में दीवार बनाकर लगाया गया गेट। कालोनीवासी

17जेएनडी11: गली में दीवार बनाकर लगाया गया गेट। कालोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed