फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Proper use of skills and knowledge is necessary - Lieutenant Governor

Noida News: कौशल और ज्ञान क़ा समुचित उपयोग आवश्यक-उपराज्यपाल

Tue, 05 Mar 2024 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Proper use of skills and knowledge is necessary - Lieutenant Governor
-आईपीयू के 16वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं एलजी ने छात्रों को डिग्री व मेडल प्रदान किए
विज्ञापन


-24 708 छात्रों को दी गई डिग्री समारोह में, 77 स्वर्ण पदक और 82 पीएचडी की डिग्री भी शामिल

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा है कि आप भविष्य के आंत्रप्रेन्योर हैं। अपने देश को विकसित बनाने का दारोमदार आप छात्रों पर ही है। इसके लिए आपको सपने देखने की आदत डालनी होगी। सपने को पूरा करके ही ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। कौशल और ज्ञान का समुचित उपयोग आवश्यक है। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं दिल्ली के एलजी विवि के 16वें दीक्षांत समारोह को अध्यक्ष पद से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नरेला में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के तीसरे कैंपस से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने यूनिवर्सिटी में चलाए जा रहे योग, आयुर्वेद के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स जैसे प्रोग्राम की भी सराहना की। इस अवसर पर 24, 708 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, इसमें 77 स्वर्ण पदक और 82 पीएचडी भी शामिल है। यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलसचिव रहे स्वर्गीय बीपी जोशी की स्मृति में दिया जाने वाला स्वर्ण पदक डॉ हेमंत कुमार आर्या को और सिद्धार्थ खिटोलिया अवार्ड मनीषा पुरी को दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवी.आर. सुब्रह्मण्यम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। अपने देश में हर सप्ताह एक यूनिवर्सिटी खुल रही है। वर्तमान में देश की करीब 1,200 यूनिवर्सिटी में 4.2 करोड़ छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक हम दुनिया में नंबर एक पर हो जाएंगे। तब हमारा लक्ष्य यूनिवर्सिटी और कॉलेज में 9 करोड़ छात्रों को दाखिला देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
रजत जयंती पर डाक टिकट व सिक्का जारी

दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो डॉ महेश वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि पचीस साल में यूनिवर्सिटी ने एक लंबा सफर तय किया है। आज हम दिल्ली के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में एक हैं। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय ने अपनी जगह बनाई है। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल अशोक कुमार द्वारा यूनिवर्सिटी के रजत जयंती के उपलक्ष्य में डाक टिकट, सिक्का और कवर भी जारी किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली बुक का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed