{"_id":"692b3f26375f4061af09cd04","slug":"prohibited-material-should-not-be-allowed-inside-the-jail-dm-na-news-c-209-1-sgkp1040-142034-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के अंदर न जाने पाए प्रतिबंधित सामग्री : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के अंदर न जाने पाए प्रतिबंधित सामग्री : डीएम
Sun, 30 Nov 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों से उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही हिदायत दी कि जेल में प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए।
डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की। इसके बाद बंदियों से बातचीत की और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही बंदियों से उनकी समस्याओं को जाना। डीएम ने मौजूद सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाए। समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण सही तरीके से करें । जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित अन्य जेल कर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।