फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prof. Akhilesh Mishra becomes president of NIOS

Noida News: प्रो. अखिलेश मिश्रा बने एनआईओएस के अध्यक्ष

Tue, 22 Jul 2025 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Prof. Akhilesh Mishra becomes president of NIOS
नोएडा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में मंगलवार को प्रो. अखिलेश मिश्रा ने अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर शैक्षिक और प्रशासनिक प्रोजेक्ट की विस्तृत समीक्षा की। बीएड के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अनिवार्य 6 माह के ब्रिज कोर्स की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इस कोर्स को अधिक समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और शिक्षण सामग्री को व्यावहारिक व सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया। प्रो. अखिलेश ने एनआईओएस मुख्यालय में स्थापित विद्या समीक्षा केंद्र के कार्यों और इसकी भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनआईओएस नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed