फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Procurement to start in Mandis

बाजरे और धान की खरीद के लिए मंडियां निर्धारित

Tue, 29 Sep 2020 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Procurement to start in Mandis
नूंह। जिले में एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक बाजरे और धान की फसलों की खरीद के लिए मंडियां और खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों को बिक्री में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि फसलों की खरीद के लिए प्रशासन तैयार है। बाजरे और धान की फसल की खरीद जिले में पांच स्थानों (मंडियों और खरीद केंद्रों) पर की जाएगी। इनमें नूंह, तावडू़, पिनगवां, पुन्हाना और फिरोजपुर-झिरका शामिल हैं। इन मंडियों एवं खरीद केंद्रों में किसान बाजरा बेच सकते है। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल खरीद के दौरान विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। उन्होंने खरीद ऐजेंसियों से कहा कि फसल खरीद के कार्य में किसी प्रकार की देरी एवं कोताही नहीं होनी चाहिए। अनाज मंडियों में बिजली, पीने का पानी, शौचालय, बारदाना व अन्य आवश्यक प्रबंध होने चाहिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि बाजरे और धान की खरीद के लिए सभी प्रकार के प्रबंध कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा जिले की प्रत्येक मंडी में शिकायत निवारण समिति बना दी गई है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह शिकायत निवारण समिति में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को मंडी में फसल लाने के लिए गांव और दिनांक के आधार पर रोस्टर बनाया है। किसानों को सूचित कर दिया जाएगा कि किस दिन उन्हें फसल मंडी में लेकर आनी है। इस बार दो खरीद एजेंसी हैफेड, एचडब्ल्यूसी फसल खरीद का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed