फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   problems of people incresing open manhole

खुले मैनहोल बढ़ा रहे राहगीरों की परेशानी

Sat, 06 Mar 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
problems of people incresing open manhole
मैनहॉल में फंसी गाड़ी - फोटो : Mewat
फिरोजपुर झिरका। एक ओर जहां प्रदेश सरकार विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की हालत आज भी बद से बदतर बनी हुई है। जगह-जगह नाले और मैनहोल खुले पड़े हैं। स्थिति यह है कि आए दिन कहीं न कहीं कोई हादसा हो जाता है, लेकिन जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका शहर में कई वर्षों पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सीवर लाइन डालने का काम किया गया था। हालांकि शहर में जलभराव होने के कारण नगर पालिका प्रशासन ने सीवर लाइन की जगह कुछ गलियों को चिन्हित कर यहां पर पानी डालने के लिए मैनहोले बना दिए और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उसको ढक दिया। वहीं दूसरी ओर ज्यादातर जगहों पर मैनहोल के ढक्कन भी गायब हो गए हैं। वहीं उनके चारों ओर लगे जाल भी अब नहीं हैं। ऐसे में आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन

शहर निवासी राजकुमार गर्ग, अरविंद आर्य, शिव मंदिर प्रधान अनिल कुमार गोयल आदि का कहना है कि जाल नहीं होने से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। नगर पालिका और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कई बार समस्या बताई गई, लेकिन वे समाधान कराना ही नहीं चाहते हैं। जल्द ही उपायुक्त को सारी जानकारी देकर समस्या बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा कई बार मैनहोल और जालों को ढकवा दिया गया, लेकिन कुछ लोग रात के अंधेरे में इसे चुरा ले गए। जो नगर पालिका के लिए के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। जल्द से जल्द सभी ऐसे स्थानों को चिन्हित कर जाल डलवाया जाएगा। - अशोक गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed