{"_id":"6ac10cfff0b5eadac201171c","slug":"problems-caused-by-overflowing-dustbins-noida-news-c-23-1-lko1064-108046-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओवरफ्लो डस्टबिन से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओवरफ्लो डस्टबिन से परेशानी
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बीटा-1 के ग्राम रामपुर जागीर गोलचक्कर के पास सड़क किनारे लगे डस्टबिन ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। कूड़ा सड़क पर फैलने के साथ पॉलिथीन और घरेलू कचरा जगह-जगह बिखरा है। बदबू के कारण आसपास खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासी मुकुल ने बताया कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इससे मच्छर और मक्खियां बढ़ने के साथ बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गोलचक्कर पर यातायात अधिक होने के कारण सड़क पर फैला कूड़ा परेशानी और बढ़ा रहा है। लोगों ने प्राधिकरण से जल्द सफाई कराने की मांग की है।