फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   problem

रोड जाम

Thu, 01 Jul 2021 04:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
problem
नूंह। नूंह शहर के वार्ड 2 की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को पेयजल संक ट से आक्रोशित महिलाओं ने रोड जाम किया। इस दौरान तपती धूप में महिलाएें नूंह तावडू रोड को जाम कर तकरीबन एक घंटे तक डटीं रहीं। जिससे लंबा जाम लग गया। पानी आपूर्ति नहीं होने पर गुस्साई महिलाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, वार्ड में तत्काल पानी मुहैया कराने की मांग की। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हुआ। सटी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद वार्ड की महिलाओं को जल्द से जल्द पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया। अधिकारियों ने वार्ड में जल्द से जल्द पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने रोड पर यातायात को बहाल किया। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब एक घंटे तक रोड बंद रहा। जिससे यातायात करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वार्ड वासियों ने बताया कि उनके वार्ड में बीते करीब एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस समस्या को लेकर वह कई बार स्थानीय अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं कराया जा रहा। जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकरों में मंगा रहे है पानी
पानी के अभाव में वार्ड वासियों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की अधिक मांग बढ़ रही है। जिससे उनको पानी के अभाव में रहना पड़ रहा है। इस समस्या चलते उनको रोड जाम करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह फिर से अधिक महिलाओं, बच्चों व युवाओं के साथ रोड पर उतरकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। इस मौके पर जरीना, जैबुनिशा, नसीबन, मैमुना, इसलामी, आसिया, जुगगों व मौजबी सहित अन्य वार्ड की महिलाएं मौजूद रही।

बादली प्रोजक्ट से आने वाली इस लाइन में झज्जर में बिजली फॉल्ट होने के कारण पानी की समस्या हुई थी। वार्ड के लोगों की इस समस्या का विभाग द्वारा प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। -प्रदीप, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
फोटो ऱ् नूंह तावडू रोड पर जाम लगाने के दौरान शहर के वार्ड 2 की महिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed