{"_id":"64b6e6e706f170e84203c706","slug":"pro-kabaddi-league-can-be-held-in-greno-this-year-also-grnoida-news-c-23-1-noi1091-13043-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: ग्रेनो में इस साल भी हो सकते हैं प्रो-कबड्डी लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: ग्रेनो में इस साल भी हो सकते हैं प्रो-कबड्डी लीग
विज्ञापन
ग्रेनो में इस साल भी हो सकते हैं प्रो-कबड्डी लीग
- जीएमआर ग्रुप के अधिकारी कर चुके है स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण
- ग्रुप के फैसले का इंतजार कर रहा स्पोर्टस कॉम्लेक्स प्रबंधन
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर स्टेडियम में इस साल भी प्रो-कबड्डी लीग के मैच हो सकते है। जीएमआर ग्रुप के अधिकारियों ने कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर लिया है। इसके अलावा आयोजन को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। प्राधिकरण ने सहमति दे दी है और अब जीएमआर ग्रुप का जवाब आना बाकी है।
कोरोना के कारण 2020 व 2021 में प्रो-कबड्डी लीग का आयोजन नहीं किया जा सका था। वहीं बीते साल लीग के मैच बंगलूरू में आयोजित किए गए थे। वहीं ग्रनो के स्टेडियम में 2018 व 2019 में लीग के मुकाबले हुए थे। इस बार फिर से यहां मैचों के होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि जीएमआर ग्रुप के अधिकारियों ने 18 व 20 जून को इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर स्थिति को सही बताया है। दिसंबर में लीग के मैच यहां खेले जा सकते है।
-- -- -- --
यूपी योद्धा टीम फिर बना सकती है होम ग्राउंड
यूपी योद्धा टीम साल 2018 व 2019 में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अपना होम ग्राउंड बना चुकी है। इस बार भी यूपी योद्धा टीम इस स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बन सकती है।
विज्ञापन
- इस साल फिर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में प्रो-कबड्डी लीग के मैच होने की उम्मीद है। जीएमआर ग्रुप के अफसर स्टेडियम का निरीक्षण करने आ चुके हैं। उन्होंने व्यवस्थाएं पसंद आई हैं।
हरे कृष्णा, स्पोर्ट्स मैनेजर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स