{"_id":"6abbe05a60ddd282b307657e","slug":"priyanshs-explosive-innings-secured-the-win-noida-news-c-23-1-lko1064-107616-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रियांश की तूफानी पारी ने दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रियांश की तूफानी पारी ने दिलाई जीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सीके प्लेस्टेशन ग्राउंड पर खेले गए 40 ओवर के क्रिकेट मुकाबले में विजयंत क्रिकेट क्लब ने एम दस क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम दस क्रिकेट अकादमी ने 36.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 232 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजयंत क्रिकेट क्लब की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 235 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल किया। प्रियांश राठी ने 43 गेंदों पर 129 रन की शानदार और आक्रामक पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रियांश राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।