{"_id":"68614b22f98f2cefd60ccdb7","slug":"priyanka-won-gold-and-silver-medals-in-table-tennis-grnoida-news-c-23-1-lko1064-66622-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रियंका ने टेबल टेनिस में जीते स्वर्ण और रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रियंका ने टेबल टेनिस में जीते स्वर्ण और रजत पदक
विज्ञापन
मुरादाबाद में हुई वार्षिक बैडमिंटन-टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में 305 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मुरादाबाद में हुई वार्षिक बैडमिंटन-टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रियंंका अरोरा ने टेबल टेनिस में एक-एक स्वर्ण और रजत पदक जीता है। गौतमबुद्ध नगर में तैनात हेड कांस्टेबल प्रियंका ने टीम इवेंट और एकल वर्ग में मेरठ जोन का प्रतिनिधित्व किया था।
एकल वर्ग के सेमीफाइनल में उन्होंने प्रयागराज की खिलाड़ी को पराजित किया था। फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग के टीम इवेंट में मेरठ जोन ने गोल्ड मेडल जीता। पदक जीतने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
मुरादाबाद के रिजर्व पुलिस लाइन में 26 से 29 जून तक हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 305 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, पीएसी पूर्वी जोन, रेडियो जोन व जीआरपी जोन की टीमों ने अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
राज्यपाल कर चुकी हैं सम्मानित
प्रियंका को हाल ही में जीएल बजाज कॉलेज के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने असाधारण खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया था। खिलाड़ी ने 2023-24 में अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैटिन अमेरिका पुलिस गेम्स में दो-दो स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते थे। प्रियंका मूलरूप से गाजियाबाद के खेकड़ा ब्लॉक के फुलैरा गांव की रहने वाली हैं।