फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Private operators have come forward to run buses on local routes.

Noida News: लोकल रूटों पर बसें चलाने के लिए निजी ऑपरेटर आगे आए

Tue, 11 Nov 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Private operators have come forward to run buses on local routes.
कई रूटों पर पांच साल से नहीं चल रहीं बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। स्थानीय रूटों पर बसें शुरू करने के लिए निजी बस ऑपरेटर आगे आने लगे हैं। कई ऑपरेटर परमिट लेने की प्रक्रिया में हैं। बसें चालू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि लंबे समय से बस सेवा बंद है और रोडवेज इसे नजरअंदाज करता रहा है।
नोएडा से दादरी और कासना से नोएडा वाया गाजियाबाद रूट पर चार निजी ऑपरेटर परमिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। इन रूटों पर पिछले पांच साल से बसें नहीं चल रहीं, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों को ऑटो या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई यात्रियों को तीन से चार ऑटो बदलने पड़ते हैं।
विज्ञापन

दादरी से सेक्टर छह तक 30 किलोमीटर की दूरी पर दादरी से सूरजपुर, फिर फेस-टू, सेक्टर 37 और फिर सेक्टर छह तक अलग-अलग ऑटो लेने पर 80 से 100 रुपये तक खर्च हो जाता है। कासना रूट पर भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले इन रूटों पर निजी बसें हर दस मिनट में मिल जाती थीं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलती थी। अब फिर से बसें शुरू होने की उम्मीद जग गई है।
---
परमिट मिलने पर होगी बस सेवा शुरू

निजी बस ऑपरेटर आलोक सिंह का कहना है कि दादरी से नोएडा और कासना से नोएडा के लिए बसें के लिए परमिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। परमिट मिलने के बाद बस सेवा शुरू की जाएगी।

-

-लोकल रूटों के लिए मिनी बसें मंगाई गई थीं। उनके संचालन की कुछ प्रक्रिया अभी अधूरी है। उसके संचालन के साथ ही निजी बसें चलती हैं तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। -अनिल कुमार शर्मा, एआरटीओ, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed