फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Private companies will maintain the flyovers in the capital.

Noida News: राजधानी के फ्लाईओवर का रखरखाव करेंगी निजी कंपनियां

Sat, 01 Nov 2025 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Private companies will maintain the flyovers in the capital.
-पीडब्ल्यूडी जल्द ही बड़ी कंपनियों से संपर्क कर गोद लेने के लिए करेगा आमंत्रित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राजधानी के फ्लाईओवर, फुट ओवरब्रिज और सड़कों के रखरखाव व सौंदर्यीकरण के लिए निजी कंपनियों को जोड़ने की योजना शुरू की है। विभाग जल्द ही दिल्ली में स्थित बड़ी कंपनियों से संपर्क कर उन्हें इन ढांचों को गोद लेने के लिए आमंत्रित करेगा।
अधिकारियों के अनुसार, इस पहल के तहत कंपनियां फ्लाईओवर या सड़क खंडों की साफ-सफाई, मरम्मत और सजावट की जिम्मेदारी लेंगी। इसके बदले उन्हें सीमित विज्ञापन अधिकार दिए जाएंगे। यह योजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधारित है, जिससे सरकारी खर्च घटेगा और रखरखाव की गुणवत्ता बेहतर होगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की अध्यक्षता में जुलाई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। मंत्री ने कहा था कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से न केवल परियोजनाओं की गति बढ़ेगी, बल्कि राजधानी का स्वरूप भी निखरेगा। विभाग ने फिलहाल करीब 90 फ्लाईओवरों के नीचे 80,000 वर्गमीटर क्षेत्र की पहचान की है, जहां सौंदर्यीकरण और हरियाली का काम होगा।
विज्ञापन

इनमें अफ्रीका एवेन्यू, चिराग दिल्ली, आईआईटी, मोती बाग, रानी झांसी, शाहदरा और वजीराबाद फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके अलावा 25 प्रमुख सड़क खंडों को भी योजना में शामिल किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि इस मॉडल से दिल्ली की सड़कों और फ्लाईओवरों का रूप बदलेगा। विभाग का लक्ष्य है कि इन ढांचों को साफ-सुथरा, आकर्षक और स्थानीय पहचान से जुड़ा बनाया जाए। साथ ही, कंपनियां अपनी सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत इसमें भाग लेकर सामाजिक योगदान दे सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed