{"_id":"69c7d8f9355536a2f70176ab","slug":"private-buses-were-deployed-for-the-program-leaving-passengers-stranded-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91037-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार्यक्रम में तैनात रहीं निजी बसें, मुसाफिर भटकते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार्यक्रम में तैनात रहीं निजी बसें, मुसाफिर भटकते रहे
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम में कस्बों और गांवों से लोगों को ले जाने और फिर छोड़ने के लिए क्षेत्र में चलने वाली निजी बसें तैनात की गईं। इससे मुसाफिरों को घंटों भटकना पड़ा। कुछ लोगों को पैदल जाना पड़ा।
जनसभा में लोगों को लेकर जाने के लिए कंपनियों और स्कूलों समेत कई रूटों पर चलने वाली निजी बसें लगाई गई थीं। इससे ग्रेटर नोएडा से नोएडा, दादरी से गाजियाबाद और दादरी से सिकंद्राबाद जैसे रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दादरी तिराहे से नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले निजी कंपनियों के कर्मचारियों को बसें नहीं मिलीं।
छूट गई ड्यूटी
ग्रेटर नोएडा से नोएडा के बीच चलने वाली निजी बसें गायब रहीं। इससे लोगों को परी चौक से यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पाइंट तक पैदल जाना पड़ा। ग्रेटर नोएडा निवासी हेमलता ने बताया कि उसको नोएडा जाने के लिए परी चौक से बस नहीं मिली। बस नहीं मिलने के कारण वह ड्यूटी पर नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन
इन रूटों पर हुई परेशानी
-दादरी-सूरजपुर-नोएडा
-कासना-परी चौक-ग्रेनो वेस्ट
-ग्रेटर नोएडा-नोएडा
-दादरी-गाजियाबाद
-दादरी-सिकंद्राबाद
-
बंद रहा भारी वाहनों का संचालन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते शनिवार को नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाले भारी वाहनों का संचालन बंद रहा। इस दौरान कई स्थानों पर सर्विस रोड पर ट्रक खड़े किए गए थे। केवल यात्री वाहनों को ही छूट थी।