फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Private buses to operate on several routes, including from Dadri to Noida; applications invited for permits

Noida News: दादरी से नोएडा समेत कई रूटों पर चलेंगी निजी बसें, परमिट के लिए आवेदन

Thu, 15 Oct 2026 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Private buses to operate on several routes, including from Dadri to Noida; applications invited for permits
पांच साल से बंद बस सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद, यात्रियों को तीन ऑटो बदलने से मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। दादरी से नोएडा तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। दादरी से सूरजपुर, फेस-2 और नोएडा सेक्टर-6 तक निजी बस सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए छह से अधिक निजी बस संचालकों ने परमिट के लिए आवेदन किया है। आवश्यक दस्तावेज पूरे होने और परमिट मिलने के बाद इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो सकेगा। इससे यात्रियों को बार-बार ऑटो बदलने और अधिक किराया खर्च करने से राहत मिल सकती है।

इस रूट पर पहले 150 से अधिक निजी बसें चलती थीं। भंगेल में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान रास्ता बंद होने के कारण बस सेवा ठप हो गई थी। करीब पांच साल से बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को आवागमन के लिए ऑटो पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पहले हर 15 मिनट में बस उपलब्ध होती थी। अब फ्लाईओवर पर यातायात शुरू होने के बाद बस सेवा बहाल करने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन


तीन ऑटो बदलने पर खर्च होते हैं 60 से 80 रुपये

वर्तमान में दादरी से नोएडा सेक्टर-6 तक पहुंचने के लिए यात्रियों को तीन चरणों में ऑटो बदलना पड़ता है। पहले दादरी से सूरजपुर, फिर सूरजपुर से सेक्टर-37 और अंत में सेक्टर-37 से सेक्टर-6 जाना होता है। इस सफर में 60 से 80 रुपये तक किराया खर्च होता है। निजी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सीधी और किफायती परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बस संचालक सूरज भाटी ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अधिकांश रूटों पर सिटी ई-बसें चल रही हैं, लेकिन दादरी रूट पर अभी यह सुविधा नहीं है। इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अच्छी है। इसलिए बस सेवा दोबारा शुरू करने के लिए परमिट लेने का प्रयास किया जा रहा है। कई अन्य संचालक भी इसके लिए आवेदन कर चुके हैं।

निजी बस संचालक जिले सिंह ने बताया कि दादरी से नोएडा का रूट काफी पुराना है। इस पर दिनभर यात्रियों का आवागमन रहता है। परमिट मिलने पर बस संचालन शुरू करने की अच्छी संभावनाएं हैं। इससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ बस संचालकों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


मिट्टी की जांच के बाद तय होंगी दादरी बस स्टैंड की मंजिलें

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी बस स्टैंड का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर किया जाएगा। भवन निर्माण से पहले जमीन की मिट्टी की जांच कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही भवन की मंजिलों की संख्या तय होगी। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। एआरएम सिकंदराबाद दिनेश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के भवन निर्माण का टेंडर अभी जारी नहीं हुआ है। टेंडर से पहले की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मिट्टी की जांच समेत अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed