फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Private and Daggamar buses charge arbitrary fare

निजी और डग्गामार बसों ने वसूला मनमाना किराया

Mon, 29 Mar 2021 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Private and Daggamar buses charge arbitrary fare
परी चौक पर प्राइवेट बस में बैठते यात्री। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। होली के पर घर जाने वाले लोगों का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। हालांकि, बसों में यात्रियों की संख्या शनिवार के मुकाबले काफी कम रही। आगरा और अलीगढ़ रुट पर सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ रही। उधर, परिवहन और रोडवेज के संयुक्त अभियान का असर निजी और डग्गामार बसों पर नहीं दिखा। सभी रूटों पर इन बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला गया।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में ज्यादातर लोग बाहरी जिलों और राज्यों के रहने वाले है। जो हर त्योहार पर अपने घर चले जाते हैं। यूपी रोडवेज ने लंबी दूरी के रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया, जो रविवार को भी जारी रहा। रोडवेज अफसरों ने बताया कि इस बार होली पर यात्रियों की संख्या पिछले साल दीवाली से कम रही। सामान्य दिनों में करीब 20 हजार यात्री सफर करते है। शनिवार को यह संख्या 30 हजार रही। यात्रियों की सबसे अधिक संख्या आगरा और अलीगढ़ रूट पर रही। रविवार दोपहर एक बजे तक विभिन्न रूटों पर यात्री मिले। दोपहर बाद यात्रियों की संख्या गिनी-चुनी रही।
विज्ञापन

रविवार को कम रही घर जाने वालों की संख्या
नोएडा। होली पर घर जाने वालों की संख्या शनिवार के मुकाबले रविवार को काफी कम रही। विशेष बस सेवा शुरू करने के बावजूद यात्रियों में घर जाने का उत्साह नहीं दिखा। उधर, रोडवेज एवं परिवहन निगम के अधिकारी इस बार यात्रियों की संख्या कम होने से निराश है। यूपी रोडवेज की ओर से 25 मार्च से तीन अप्रैल के बीच विशेष बस सेवा शुरू की गई है। 25 और 26 को भी ज्यादा यात्री घरों से नहीं निकले और केवल 20-20 हजार यात्री ही डिपो से बसों में सवार हुए। उधर, 27 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ 44 हजार यात्रियों ने सफर किया और गंतव्य तक पहुंचे। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि इस बार केवल एक दिन यात्रियों की संख्या ठीक रही थी। 28 मार्च को फिर यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। सुबह से लेकर शाम तक 14 हजार यात्रियों ने सफर किया। जबकि आम दिनों में भी 25 से 30 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed