{"_id":"653a8416e12a5b44770acfa8","slug":"prisoner-absconds-from-district-court-grnoida-news-c-23-1-noi1091-19890-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेल से पेशी पर आया बंदी जिला न्यायालय से हुआ फरार, दो घंटे बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेल से पेशी पर आया बंदी जिला न्यायालय से हुआ फरार, दो घंटे बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
जेल से पेशी पर आया बंदी जिला न्यायालय से फरार, दो घंटे बाद गिरफ्तार
- लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, ढाई साल से जेल में था बंद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित जिला जेल से जिला न्यायालय में पेशी पर लाया गया बंदी रवि शर्मा उर्फ पगला बृहस्पतिवार दोपहर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होते ही पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने दो घंटे बाद ही आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। बंदी को पेश करने के दौरान लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आठ अप्रैल 2021 को सेक्टर-24 झुंडपुरा निवासी रवि शर्मा को गिरफ्तार कर भेजा था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट समेत अन्य केस दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को जिला जेल से सूरजपुर स्थित न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोपहर लगभग 12:30 बजे रवि शर्मा को पुलिसकर्मियों ने न्यायालय में पेश कर दिया था। न्यायालय से बाहर आते वक्त वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार होते ही पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश में जुट गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई। दो घंटे बाद ही आरोपी को नोएडा के सेक्टर-09 स्थित बांस बल्ली मार्केट से गिरफ्तार कर लिया गया।
कोई जेल में मिलने नहीं आया था, पत्नी को हो गई मौत
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जेल जाने के बाद रवि की पत्नी की मौत हो गई थी। जेल में उससे मिलने कोई नहीं आया। वह अपने दोनों बच्चों से भी नहीं मिला था। आरोपी पुलिस को चकमा देने के बाद परिजनों के पास जा रहा था। रास्ते में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।