{"_id":"67923ecc4213c93fc309c4fc","slug":"priority-to-create-more-jobs-for-five-years-kejriwal-noida-news-c-340-1-del1011-77240-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल तक और नौकरियां पैदा करना प्राथमिकता : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल तक और नौकरियां पैदा करना प्राथमिकता : केजरीवाल
विज्ञापन
पूर्व सीएम बोले- सारे काम करने के साथ दिल्ली से बेरोजगारी भी दूर करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। युवाओं को रिझाने के लिए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और चुनावी गारंटी दी है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद अगले पांच साल में सबसे बड़ी प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार और नौकरी पैदा करना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, मेट्रो और सीवर के क्षेत्र में काम जारी रखने के साथ युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम भी करेंगे। आप के पास पढ़े-लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है, जो दिल्ली के बच्चों को रोजगार दिलाने की योजना पर काम कर रही है।
केजरीवाल ने कहा कि लोगों की जिंदगी में जो परेशानियां आती हैं, पिछले 10 साल में आप ने उन परेशानियों को दूर करने की कोशिश की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क के क्षेत्र में काफी काम किया, लेकिन एक चीज है जो दिल को बहुत पीड़ा पहुंचाती है। बच्चे पढ़-लिखकर घर पर बेरोजगार बैठे हैं और रोजगार ढूंढ रहे हैं। इनमें से कुछ बच्चे कई बार गलत संगत में पड़ जाते हैं और उसके बाद अपराध के क्षेत्र में चले जाते हैं, जिससे उन्हें वापस लाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कई परिवार बेरोजगारी की वजह से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।
कोरोना के समय 12 लाख रोजगार का इंतजाम किया
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के समय जब बाजार, दुकानें और इंडस्ट्री बंद हो गईं थीं, तब बड़े स्तर पर बेरोजगारी फैल गई। उस वक्त दिल्ली सरकार के माध्यम से कई सारे प्रयास कर 12 लाख बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम किया गया था। पंजाब में दो साल की सरकार के अंदर 48 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी और तीन लाख से ज्यादा बच्चों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का इंतजाम किया गया है।