फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Printing press owner beaten up hostage

प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 06 Dec 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Printing press owner beaten up hostage
नोएडा। एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक बकाया मांगने सेक्टर-80 की एक कंपनी में गए तो वहां कंपनी मालिक सहित करीब 40 लोगों ने उन्हें जमकर पीट दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-49 निवासी अरविंद सिंह की सेक्टर-63 में प्रिंटिंग कंपनी है। अरविंद का आरोप है कि कोतवाली फेज टू क्षेत्र स्थित सेक्टर-80 में एनोदिता हेल्थ केयर है। कंपनी के मालिक निशांत घोष ने उन्हें प्रिंटिंग और पैकेजिंग के सामान का ऑर्डर दिया था। कुछ महीने तक ऑर्डर पूरा करने पर समय से भुगतान किया गया। फिर उन्होंने भुगतान करना बंद कर दिया। निशांत पर 50 लाख से अधिक का बकाया है। कई बार बातचीत करने के बाद भी पैसे नहीं दिए जा रहे। कंपनी प्रबंधन की तरफ से उन्हें 1 दिसंबर को सेक्टर-80 ऑफिस में बुलाया गया था। अरविंद बेटे के साथ कंपनी में गए थे। यहां निशांत घोष समेत 40 अज्ञात लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे उनका सिर फट गया। आरोपियों ने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली फेज टू पुलिस ने कंपनी के मालिक निशांत घोष, स्वाति शर्मा, मोहन समेत 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed