फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pretending to be injured, lying on the road, robbed a hospitalist

राष्ट्रपति से सम्मानित बीटेक छात्र को बदमाशों ने लूटा

Fri, 03 Jan 2020 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pretending to be injured, lying on the road, robbed a hospitalist
घायल होने का नाटक कर सड़क पर लेटे, अस्पताल पहुंचाने वाले को लूटा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अपने प्रोजेक्ट के दम पर राष्ट्रपति से सम्मानित बीटेक छात्र को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर दो बदमाशों ने लूटपाट की। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में दो बदमाश एक्सीडेंट में घायल होने का नाटक कर सड़क पर लेटे थे। छात्र ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कार में बैठा लिया। कुछ दूर बाद बदमाशों ने हथियार दिखाकर छात्र को बंधक बनाकर तीन हजार नकद, सोने की चेन लूट ली। बदमाश छात्र को एटीएम के पास ले गए और डेबिट कार्ड से 16 हजार रुपये भी निकलवा लिए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर बीटा-2 निवासी और बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र उत्कर्ष शर्मा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता की फ्रैब्रिकेशन की फर्म है। 31 दिसंबर को वह फर्म से कार में सवार होकर लौट रहा था। दोपहर बाद करीब 3 बजे गुलिस्तानपुर-साकीपुर के बीच उसने सड़क पर बाइक सवार दो लोगों को सड़क पर गिरे देखा। उसे लगा कि दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उत्कर्ष ने तुरंत कार रोकी और दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दूर चलने पर ही कार में बैठाए दोनों बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया। बदमाशों ने तीन हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली और नोएडा के एक एटीएम पर ले गए। बदमाशों ने पिन पूछकर डेबिट कार्ड से 16 हजार रुपये निकलवा लिए और साइट-4 पर छोड़कर चले गए। एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले मिला था नील आर्मस्ट्रांग सम्मान
उत्कर्ष के मामा बबलू ने बताया कि उनके भांजे ने अपने चार सहपाठियों के साथ चंद्रमा पर उतराने के लिए ‘मून बग्गी’ एक विशेष प्रोजक्ट बनाया था। इसके लिए उन्हें करीब छह माह पूर्व नील आर्मस्ट्रांग अवार्ड मिला था और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed