फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pressing the button on lotus so fast, glass of Sheeshmahal may break: Amit Shah

कमल पर बटन इतना तेज दबाना, शीशमहल के शीशे टूट जाएं : अमित शाह

Thu, 30 Jan 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Pressing the button on lotus so fast, glass of Sheeshmahal may break: Amit Shah
शालीमार बाग में केंद्रीय मंत्री ने रोड शो कर केजरीवाल को घेरा, रोहिणी व वजीरपुर में जनसभा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग की भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। इस दौरान जय श्रीराम, भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बदलकर रहेंगे समेत कई नारे लगाकर भीड़ ने शाह का स्वागत किया। शाह ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए हाथ जोड़कर सभी से अपील की और कहा कि 5 फरवरी को कमल का बटन इतने जोर से दबाना कि केजरीवाल के शीशमहल के शीशे टूट जाएं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल हार देखकर बौखला गए हैं। वे झूठ बोलने और बहाने बनाने में नंबर वन हैं। केजरीवाल झूठ बोलते हैं कि भाजपा ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना में जहर मिलाया है। शाह ने पूछा कि कौन सा जहर मिलाया है, कौन सी लैब में उन्होंने टेस्ट कराया है, उसका नाम बताए। वे कह रहे हैं कि जहर मिलाया हुआ पानी उन्होंने रोक दिया। जनता से पूछा कि यमुना का पानी रुकता है तो गांवों में बाढ़ आती है, लेकिन, वे बताएं कि दिल्ली के किसी गांव में बाढ़ आई है क्या?
विज्ञापन

चुनाव में हार को जान गए हैं केजरीवाल
वजीरपुर से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी पूनम शर्मा व रोहिणी के भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं, इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं। केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित कर गंदा पानी पीने के लिए दिल्ली को मजबूर किया है। आप ने पानी के शुद्धिकरण, सड़कों की सफाई और जल बोर्ड के स्वच्छ पानी देने के सारे पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं। 31 मार्च 2026 से पहले भारत नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को शराब की नशे में धकेला
शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकान बंद करेंगे। रिहायशी इलाके तो छोड़िए उन्होंने तो स्कूल और मंदिरों के पास भी शराब की दुकानें खोल दीं। यमुना को लंदन की टेम्स नदी जैसा बनाने, डुबकी लगाने की बात कही थी। क्या वे डुबकी लगा पाए। अस्पताल के कमरे दोगुना करने तो दूर एक कमरा तक नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों सरकार बना दो तो पहली कैबिनेट में 10 लाख तक के ऑपरेशन सहित मुफ्त इलाज करवाने का काम भाजपा करेगी। हर माह की 5 तारीख से पहले हर माता-बहन के खाते में 2,500 रुपये भेजे जाएंगे। हर गर्भवती को भाजपा सरकार 21,000 रुपये देगी। 500 रुपये में एलपीजी सिलिंडर और दीपावली एवं होली में एक-एक सिलिंडर मुफ्त मिलेगा।

आप का मतलब है झूठ, फरेब और धोखा
गृहमंत्री ने कहा कि आप का मतलब ही है झूठ, फरेब और धोखा। भाजपा कोई बहाना नहीं बनाएगी। दिल्ली को देश में नंबर 1 राज्य बनाने का काम करेगी। दिल्ली की जनता को चाहिए कि वे 5 फरवरी को केजरीवाल व पार्टी को राजनीतिक वनवास पर भेजकर भाजपा का राजतिलक कर दें। पानी में जहर का डर दिखाकर उन्होंने ओछी राजनीति का परिचय दिया है। कांग्रेस और आप दोनों ही एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। एक दूसरे के भ्रष्टाचार की कहानियों को जानते हैं, इसीलिए राहुल गांधी ने केजरीवाल पर टिप्पणी की तो तुरंत केजरीवाल ने गांधी परिवार के नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article