फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   President, Prime Minister, Gandhi family and film stars will also watch the performance on Dussehra.

Noida News: दशहरा पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गांधी परिवार व फिल्म स्टार भी देखेंगे मंचन

Wed, 01 Oct 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
President, Prime Minister, Gandhi family and film stars will also watch the performance on Dussehra.
रामलीला कमेटी पहलगांव के आतंकियों का पुतला जलाएगी, बॉबी देवल होंगे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में इस बार भी दशहरा पर्व पर राजनीतिक और फिल्मी सितारों की चमक देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अलग-अलग जगहों पर रामलीला मंचन देखने पहुंचेंगे।
लालकिला मैदान स्थित श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आने का कार्यक्रम तय है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पूर्वी दिल्ली में दशहरा पर्व देखने जाएंगे। वह आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन में शामिल होंगे। यहां उनके साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मौजूद रहेंगे। यह रामलीला कमेटी चौथे पुतले के तौर पर पहलगांव के आतंकियों का पुतला जलाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पीतमपुरा स्थित डीडीए ग्राउंड में श्री केशव रामलीला कमेटी के यहां पर विजयदशमी देखेंगे। कमेटी ने 200 फीट ऊंचे भव्य पुतले बनाने का दावा किया है। वहीं लालकिला मैदान में ही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में सोनिया गांधी पहुंचेंगी, जबकि लवकुश रामलीला कमेटी में फिल्म स्टार बॉबी देओल विशेष आकर्षण होंगे। इस बार दशहरा पर्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और सांस्कृतिक उपस्थिति के लिहाज से भी खास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed