फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   President of Samaj Vikas Kranti Party attacked, reached court to register FIR

Samaj Vikas Kranti Party: समाज विकास क्रांति पार्टी के अध्यक्ष पर हमला, अदालत पहुंचा मामला

Wed, 06 Mar 2024 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Mar 2024 08:02 PM IST
सार

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, ग्रेटर नोएडा के कुछ प्रभावशाली लोगों के कहने पर उन पर हमले किए जा रहे हैं। यह उन्हें चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश है...

विज्ञापन
President of Samaj Vikas Kranti Party attacked, reached court to register FIR
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह और अन्य। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस उनकी एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ अशोक सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसके पहले उनके समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन कर भी केस दर्ज कराने का प्रयास किया है। कुछ ही समय पहले उन्होंने दिल्ली में अपने राजनीतिक दल के गठन का एलान किया था।  

विज्ञापन

अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, ग्रेटर नोएडा के कुछ प्रभावशाली लोगों के कहने पर उन पर हमले किए जा रहे हैं। यह उन्हें चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश है। अपने ऊपर हुए हमलों के लिए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके साथ उनके सहयोगियों पर हमले होने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में सीआरपीसी 156 (3) के तहत याचिका दायर की है। उन्होंने बताया कि उनपर यह हमला तब किया गया जब वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार रुकवाकर उन पर हमला किया गया। उनका आरोप है कि उन्होंने हिंदू राष्ट्र के संदर्भ में आवाज उठाई है, इसलिए बसपा के एक शीर्ष नेता के इशारे पर उन पर हमला किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed