फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Presentation of two new routes of NMRC will be done in the ministry

Noida News: एनएमआरसी के दो नए रूटों का मंत्रालय में होगा प्रजेंटेशन

Sat, 10 May 2025 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Presentation of two new routes of NMRC will be done in the ministry
-सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डेन और डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो रूट की डीपीआर मंजूरी की प्रक्रिया में
विज्ञापन

-मंत्रालय की तरफ से मांगी गई सभी जानकारियां एनएमआरसी ने भेजीं,
-प्रजेंटेशन के लिए एमडी को अगले हफ्ते बुलाया गया है

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के दो नए रूट का प्रजेंटेशन अब मंत्रालय में होगा। सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डेन और डिपो से बोड़ाकी के बीच प्रस्तावित इन मेट्रो रूट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मंजूरी की प्रक्रिया मे है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से इन दोनों रूट को लेकर कई विंदुओं पर जानकारी एनएमआरसी से मांगी गई थी।
मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि सभी जानकारियां भेज दी गई हैं। अब कोई भी जानकारी दिया जाना बाकी नहीं बचा है। अगले हफ्ते दोनों रूट की डीपीआर का प्रजेंटेशन मंत्रालय स्तर पर होना है। इसके लिए एनएमआरसी के एमडी डॉ लोकेश एम को मंत्रालय में बुलाया जाएगा। एमडी दोनों रूट की उपयोगिता व निर्माण संबधी जानकारियां देंगे। मंत्रालय स्तर पर मंजूरी के बाद आगे कैबिनेट से मंजूरी होगी। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। बात अगर मेट्रो रूट की करें तो एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से ब्लू और मेजेंटा लाइन के इंटरचेंज बोटेनिकल गार्डेन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन

------------------
एक्सप्रेसवे के आसपास के लोगों के लिए दिल्ली जाना होगा आसान
इस रूट से एक्सप्रेस-वे किनारे के सेक्टरों में रहने वालों को मेट्रो से कनेक्टिविटी मिलेगी वहीं ग्रेटर नोएडा के निवासियों का दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। डीपीआर के मुताबिक इस 11.56 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रूट पर 8 स्टेशन बनाए जाने हैं। बोटेनिकल गार्डेन और सेक्टर-44 के मेट्रो स्टेशन को छोड़ दें तो बाकी के 6 स्टेशन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड के पास बनाए जाने प्रस्तावित हैं। दूसरा मेट्रो रूट एक्वा मेट्रो की मौजूदा लाइन को डिपो से 2.6 किलोमीटर बोड़ाकी तक बढ़ाने का है। यह डीपीआर भी मंत्रालय स्तर पर पहुंची हुई है। इसमें 2 नए मेट्रो स्टेशन जुनपत गांव और बोड़ाकी बनेंगे। डिपो स्टेशन पहले से ही मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed