फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations to cut staff after reduction in corporation fees

Noida News: सीएएम शुल्क घटने के बाद में कर्मचारियों में कटौती की तैयारी

Sat, 05 Sep 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations to cut staff after reduction in corporation fees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ईको विलेज-1 सोसाइटी में सामान्य क्षेत्र रखरखाव (सीएएम) शुल्क 2.75 रुपये से घटाकर दो रुपये प्रति वर्गफुट किए जाने के बाद कर्मचारियों और कुछ सेवाओं में कटौती की तैयारी है। नई व्यवस्था 21 सितंबर 2026 से लागू की जाएगी। प्रबंधन का कहना है कि कम शुल्क में मौजूदा कर्मचारियों की संख्या और सेवा स्तर को बनाए रखना आर्थिक रूप से संभव नहीं है।
प्रबंधन के अनुसार, सीएएम शुल्क कम होने के बाद सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या 240 से घटाकर 141, सफाईकर्मियों की 128 से 74 और बागवानी कर्मचारियों की 33 से 19 की जाएगी। तकनीकी विभाग में कर्मचारियों की संख्या 162 से घटाकर 88 और प्रबंधन एवं लेखा विभाग में 39 से 27 की जाएगी। प्रबंधन का कहना है कि कम सीएएम शुल्क के बावजूद सभी जरूरी सेवाएं जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, इंटरकॉम और प्रवेश नियंत्रण की रखरखाव सेवाएं बंद करने, सामग्री खरीद और पंप मरम्मत को सीमित करने की योजना है। वहीं, टावर मरम्मत, पेंटिंग, अतिरिक्त सीसीटीवी और गेट चौड़ा करने जैसे विकास कार्य भी रोकने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासी मनीष ने कहा कि शुल्क कम होने के बाद व्यवस्थाओं में कटौती करना उचित नहीं है। सुरक्षा, सफाई और रखरखाव जैसी जरूरी सेवाओं में बदलाव की जानकारी निवासियों को पहले दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed