फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations tested in mock drill, arrangements to deal with earthquake and industrial disaster are in place

Noida News: मॉक ड्रिल में परखीं तैयारियां, भूकंप व औद्योगिक आपदा से निपटने के इंतजाम दुरुस्त

Fri, 01 Aug 2025 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Preparations tested in mock drill, arrangements to deal with earthquake and industrial disaster are in place
कंपनियों, अस्पतालों और स्कूलों समेत कई जगहों पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में शुक्रवार को भूकंप और औद्योगिक आपदा से बचने की तैयारियां परखी गईं। जिम्स, एलजी कंपनी, सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, डब्ल्यूएचओ टाउनशिप, विकास भवन में मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान घटना स्थल पर मॉक रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को प्राथमिक उपचार, फायर कंट्रोल का अभ्यास किया गया।
सुबह 9 बजे शुरू हुई इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य निवासियों, कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की प्रक्रिया से अवगत कराना और अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

एलजी कंपनी में मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप के सायरन बजते कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप अपने कार्यस्थलों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इमरजेंसी रस्पांस टीम ने मोर्चा संभालते हुए संभावित घायलों को प्राथमिक उपचार और राहत पहुंचाने का अभ्यास किया। लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का भी अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान औद्योगिक दुर्घटना जैसे गैस रिसाव की स्थिति भी दर्शाई गई। कर्मचारियों को समझाया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय संयम रखते हुए मास्क और विशेष ड्रेस का उपयोग करें और निर्धारित सुरक्षित मार्ग से बाहर निकलें। कंपनी में उपलब्ध आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और संसाधनों की कार्यक्षमता को भी परखा गया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एलजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा परिसर में पहुंचकर आयोजित भूकंप और औद्योगिक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरआफ), अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, परिवहन व स्थानीय प्रशासन समेत विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


डीएम ने बच्चों से पूछे सवाल
डीएम ने स्कूली बच्चों से भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से जुड़े सवाल पूछे और उनके उत्तरों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं जैसे शौचालय, पीने का पानी, साफ-सफाई, फर्नीचर आदि के बारे में जानकारी ली जो संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed