Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations for teachers' promotions after 11 years

Noida News: 11 साल बाद शिक्षकों की पदोन्नति की तैयारी

Fri, 06 Nov 2026 08:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 06 Nov 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Preparations for teachers' promotions after 11 years
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के सरकारी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए जेवर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल के निर्देशन में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कराई जा रही है। पदोन्नति की उम्मीद से शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने बताया कि पदोन्नति के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है। इसमें शिक्षकों की वरिष्ठता और कार्यप्रणाली को आधार बनाया जा रहा है। सूची तैयार होने के बाद इसके आधार पर पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेवर ब्लॉक में इससे पहले वर्ष 2015 में शिक्षकों की पदोन्नति हुई थी। इसके बाद से ही शिक्षक पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। करीब 11 साल बाद प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी से शिक्षकों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed