फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations are in full swing for the arrival of the Prime Minister, police and administration are on alert.

Noida News: पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

Mon, 22 Sep 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Preparations are in full swing for the arrival of the Prime Minister, police and administration are on alert.
- 25 सितंबर को प्रधानमंत्री करेंगे यूपीआईटीएस का उद्घाटन, 24 को आएंगे सीएम योगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां तेज हो गईं हैं। सोमवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक रूट डायवर्जन, वीवीआईपी मूवमेंट और भीड़ नियंत्रण पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहते हुए किसी भी चूक से बचने के निर्देश दिए। अहम है कि पीएम 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के शुभारंभ के लिए हेलिकॉप्टर से एक्सपो मार्ट आएंगे। जबकि सीएम योगी 24 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे।
उधर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी पीएम के आगमन से पूर्व जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी के अनुसार ड्यूटी चार्ट सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


ट्रेड शो के रंग में रगा ग्रेटर नोएडा
एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारियों ने शहर का माहौल बदल दिया है। आयोजन से पहले पूरे शहर को आकर्षक होर्डिंग और बैनरों से सजा दिया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों, गली-नुक्कड़ और सार्वजनिक स्थलों पर ट्रेड शो से जुड़ी जानकारी वाले पोस्टर लगाए गए हैं। एलजी चौक, परी चौक, सूरजपुर घंटा चौक, अल्फा चौक समेत शहर के अन्य बड़े चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी फ्लैक्स और बैनर लगाकर ट्रेड शो का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। इन होर्डिंग्स में व्यापार, उद्योग और निवेश से जुड़ी संभावनाओं को उजागर किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार इस बार ट्रेड शो में देश-विदेश की कई कंपनियां और उद्यमी शामिल होंगे। शोकेस किए जाने वाले उत्पादों में इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, ऑटोमोबाइल और कृषि उत्पादों को खास जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपो मार्ट के पास लगाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन
एक्सपो मार्ट के समीप नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। एनपीसीएल की ओक से एक्सपो मार्ट के आसपास चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। जिससे कार्यक्रम के दौरान आने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन चार्जिंग स्टेशनों पर पर्याप्त क्षमता के फास्ट चार्जर लगाए जा रहे हैं। जिससे कम समय में वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना से ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के लिए अलग से कर्मचारी और तकनीकी टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed