{"_id":"64d9360035f6eacfb109703a","slug":"preparation-to-declare-reward-on-the-kingpin-of-withdrawal-of-funds-from-authoritys-account-noida-news-c-1-gnd1002-816018-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण के खाते से रकम निकासी के सरगना पर इनाम घोषित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण के खाते से रकम निकासी के सरगना पर इनाम घोषित करने की तैयारी
विज्ञापन
प्राधिकरण के खाते से रकम निकासी के सरगना पर इनाम घोषित करने की तैयारी
- फरार मनुपोला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश, ईओडब्ल्यू को सौंपी जाएगी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण के खाते से 3.90 करोड़ रुपये की निकासी मामले में फरार सरगना मनुपोला पर इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कई स्थानों पर दबिश दे रही है। इधर इस मामले को ईओडब्ल्यू के सौंपने की तैयारी की जा रही है।
प्राधिकरण ने बैंक ऑफ इंडिया में 200 करोड़ रुपये फिक्स डिपोजिट करने के लिए जमा कराए थे। वहां से मनुपोला समेत इसके गिरोह के जालसाजों ने 3.90 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। इस मामले में प्राधिकरण की तरफ से कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच के बाद अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें आरोपी अब्दुल खादर भी है जिसके कागजात का इस फर्जीवाड़े में इस्तेमाल किया गया था। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि फरार मनुपोला की तलाश जारी है। उस पर जल्द ही इनाम घोषित किया जाएगा और अन्य एजेंसियों से भी मदद ली जाएगी।