फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation to close wide band

चौड़ा मोड़ कट बंद करने की तैयारी

Sat, 16 Nov 2019 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Preparation to close wide band
चौड़ा मोड़ कट बंद करने की तैयारी
विज्ञापन

नोएडा। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए रूट डायवर्जन का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। अब मास्टर प्लान रोड नंबर-1 (एमपी-1) मार्ग के चौड़ा मोड़ चौराहे को बंद करने की तैयारी चल रही है। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। यहां भी यू-टर्न व्यवस्था लागू की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस के प्लान के मुताबिक चौराहा बंद होने के बाद सेक्टर-12/22/56 तिराहे से नोएडा स्टेडियम के बीच वाहन बिना रुके सीधी आवाजाही करेंगे। स्टेडियम की ओर से एडोब चौक व सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल की ओर से सीधे एडोब व दायीं ओर वाहन नहीं मुड़ सकेंगे। वाहन चालकों को सेक्टर-12/22/56 तिराहे की ओर जाकर यू-टर्न लेकर वापस आना होगा। इसी तरह सेक्टर-12/22/56 तिराहे की ओर से सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल और एडोब चौक की ओर से सीधे मेट्रो अस्पताल की ओर जाने के लिए नोएडा स्टेडियम की ओर जाकर यू-टर्न लेना होगा। प्लान तैयार कर लिया गया है। डायवर्जन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। इसके बाद चौराहा बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed