फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation of route diversion on Parthla roundabout

पर्थला गोल चक्कर पर रूट डायवर्जन की तैयारी, 10 महीने रहेगी दिक्कत

Mon, 22 Feb 2021 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Preparation of route diversion on Parthla roundabout
गोल चक्कर पर चल रहा है काम... - फोटो : अमर उजाला

पर्थला गोल चक्कर पर फ्लाईओवर के निर्माण को गति देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रूट डायवर्जन की तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह से एफएनजी मार्ग पर गोल चक्कर के रास्ते एनएच-9 से सोरखा, सेक्टर-80 के बीच सीधी आवाजाही बंद होगी। इससे आठ से दस महीने तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पर्थला गोल चक्कर चौराहे को नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट का बॉर्डर कहा जाता है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए प्राधिकरण सेक्टर-71 चौराहे से किसान चौक की दिशा में 80.83 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनवा रहा है। फिलहाल, पर्थला गोल चक्कर के अंदर ही निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन जुलाई तक दोनों ओर फ्लाईओवर के रैंप बनाने का काम पूरा करना है। इसके लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


गोल चक्कर के रास्ते सेक्टर-71 से किसान चौक के बीच सीधी आवाजाही जारी रहेगी। सेक्टर-71 की ओर से किसान चौक आने वाली सड़क की दो लेन बंद की जाएंगी। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की जा रही है। नोएडा प्राधिकरण के साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौका मुआयना कर चुके हैं। डायवर्जन से पहले एक बार फिर अधिकारी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगा रूट डायवर्जन

  • एनएच-9, छिजारसी, बहलोलपुर की ओर से सेक्टर-123, सोरखा, सेक्टर-80 की ओर जाने के लिए पर्थला गोल चक्कर से पहले ही बायीं ओर सर्विस रोड के रास्ते किसान चौक की ओर करीब 200 मीटर आगे से यू-टर्न लेकर वापस गोल चक्कर से बायीं ओर मुड़कर जाना होगा। जबकि सेक्टर-71 की ओर गोल चक्कर से सीधे जा सकेंगे।
  • डीएससी रोड, सेक्टर-80, 115, 118 व सोरखा की ओर से गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-69, 63ए, छिजारसी व एनएच-9 की ओर जाने के लिए वाहन पर्थला गोल चक्कर से बायीं ओर मुड़ेंगे और सेक्टर-71 की ओर 400 मीटर आगे जाकर यू-टर्न लेकर वापस गोल चक्कर से बायीं ओर मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • पर्थला गोल चक्कर के रास्ते सेक्टर-71 की ओर से सेक्टर-123, 115, सोरखा व सेक्टर-80 की ओर जाने के लिए गोल चक्कर से दायीं ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों को सीधे जाकर 200 मीटर आगे से यू-टर्न लेकर वापस आना होगा।
  • इसी तरह किसान चौक की ओर से पर्थला गोल चक्कर के रास्ते गढ़ी चौखंडी, छिजारसी व एनएच-9 की ओर जाने वालों के लिए गोल चक्कर से दायीं ओर का रास्ता बंद रहेगा। वाहनों को सीधे जाकर 400 मीटर आगे से यू-टर्न लेकर वापस आना होगा।


फिलहाल, गोल चक्कर के अंदर काम किया जा रहा है, लेकिन अगले सप्ताह से फ्लाईओवर के रैंप बनाने का काम शुरू किया जाना है। इसके लिए रूट डायवर्जन की तैयारी की जा रही है।


- मुकेश कुमार वैश्य, वरिष्ठ प्रबंधक-नोएडा प्राधिकरण
पर्थला फ्लाईओवर पर रूट डायवर्जन से पहले वैकल्पिक व्यवस्था देखने के लिए दौरा किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटियां लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
- गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed