फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation of charge sheet against the murder accused of Mehndi Hasan

Noida News: मेहंदी हसन के हत्या आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Preparation of charge sheet against the murder accused of Mehndi Hasan
मेहंदी हसन के हत्या आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी
विज्ञापन


- बरौला में चाकू मारने के बाद बाइक में बांधकर घसीटा था आरोपियों ने
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चाकू मारने के बाद बाइक में बांधकर गांव में घसीटते हुए ई रिक्शा चालक मेहंदी हसन की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी अंतिम चरण में है। एक सप्ताह के भीतर ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी होगी।

बरौला निवासी 50 वर्षीय मेंहदी हसन से रंजिश के कारण गांव के ही अनुज और नितिन ने 20 जनवरी को पहले चाकू से हमला कर घायल किया और इसके बाद दोनों ने मेंहदी हसन को बाइक से बांध कर गांव में घसीटा था। दिलदहलाने वाली घटना में मेंहदी हसन की मौत हो गई थी। दोनों आरोपी मेहंदी हसन को बाइक से घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी तक गए थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई थी। मामले में पुलिस ने अनुज व नितिन को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को मुठभेड़ में गोली भी लगी थी। इसके बाद एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगभग तैयार है और जल्द ही कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
बरौला निवासी अनुज निजी अस्पताल में काम करता है और उसके चचेरे भाई नितिन का दूध का काम है। अनुज और नितिन की गांव के ही मेहंदी हसन से 20 जनवरी की रात को कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद अनुज और नितिन ने मेहंदी हसन को चाकू मार दिया और बाइक में बांधकर घसीटते हुए गांव में घुमाया और फिर पुलिस चौकी पहुंचे थे। वर्ष 2018 में मेहंदी हसन ने अनुज के पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद मेहंदी हसन के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अनुज मेहंदी हसन से रंजिश रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed