फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pregnant women were guided through yoga practice

Noida News: गर्भवती महिलाओं को योग अभ्यास कराया

Sat, 02 May 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women were guided through yoga practice
नूंह में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को योग अभ्यास कराते हुए प्रशिक्षि
-हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग ने लगाया सात दिवसीय शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नूंह में सात दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को योग अभ्यास कराए गए। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रखने के साथ-साथ सुरक्षित प्रसव के प्रति जागरूक करना रहा।
शुक्रवार को शिविर के समापन अवसर पर आयुष विभाग के मेडिकल ऑफिसर एवं योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. मनोज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों की कमी हो गई है, जिसके चलते गर्भावस्था के दौरान कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं। नियमित योग अभ्यास से न केवल प्रसव प्रक्रिया सरल होती है, बल्कि जन्म लेने वाला शिशु भी स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत होता है।
विज्ञापन

शिविर के दौरान आयुष विभाग की महिला योग प्रशिक्षिकाओं नीरज रानी, बबीता और सुमित्रा ने गर्भवती महिलाओं को विशेष योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षिकाओं ने महिलाओं को बताया कि किस प्रकार सरल योग क्रियाएं शरीर को लचीला बनाती हैं और प्रसव के दौरान आने वाली जटिलताओं को कम करने में मदद करती हैं। जिला आयुष अधिकारी डा. यशबीर गहलावत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 75 दिन पूर्व प्रदेशभर में इस तरह के योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य के निर्देशानुसार इन शिविरों का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed