फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Practice match draw between Afghanistan and Wonders Club

Noida News: अफगानिस्तान व वंडर्स क्लब के बीच अभ्यास मैच ड्रॉ

Tue, 03 Sep 2024 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
Practice match draw between Afghanistan and Wonders Club
अफगानिस्तान-वंडर्स क्लब के बीच अभ्यास मैच ड्रॉ
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से होने वाले मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए अफगानिस्तान के खिलाड़ी बहा रहे पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र होने वाले टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटी अफगानिस्तान टीम का वंडर्स क्रिकेट क्लब नोएडा के साथ तीन दिवसीय अभ्यास टेस्ट मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। मंगलवार को अफगानिस्तान ने दूसरी पारी की शुरुआत की। अब्दुल मलिक के शानदार शतक के दम पर चार विकेट के नुकसान पर 419 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। कप्तान हशमात्तुल्लाह ने 55, गुलबदीन नईब ने 40 व अफसर जजई ने भी 40 रन का योगदान दिया। वंडर्स क्रिकेट क्लब की टीम से सिद्वार्थ जैन ने दो, आसिफ व आरुष मलखानी ने एक- एक विकेट लिए। जवाब में वंडर्स क्रिकेट क्लब 18 ओवर ही खेल सकी। क्लब ने चार विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। विवेक यादव ने 36 रन, उजैर मलिक ने नाबाद 34 रन, गगन वत्स 28 रन व शिवम शर्मा ने 29 रन की पारी खेली।

स्पिनर्स के अनुकूल पिच पर अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में वंडर्स क्लब के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आने वाली अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में जमकर खबर ली। दरअसल, अफगानिस्तान ने रविवार को आठ विकेट पर 334 रन पर पारी घोषित की दी थी। उसके बाद विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को आउट करने में अफगानिस्तान के गेंदबाजों के पसीने छूट गए और 20 रन की मामूली बढ़त हासिल कर पाई। वंडर्स क्लब पहली पारी में 314 रन बना सकी।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अफगानिस्तान की टीम मैदान में जमकर पसीना बहा रही है। अफगानिस्तान टीम ने वंडर्स क्लब नोएडा के साथ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला। जिसका कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया और दोनों कप्तानों ने ड्रॉ पर अपनी सहमति दी। न्यूजीलैंड की टीम पांच सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed