फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power outage for five and a half hours; people inconvenienced.

Noida News: साढ़े पांच घंटे बिजली गुल, लोग परेशान

Thu, 01 Oct 2026 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Power outage for five and a half hours; people inconvenienced.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब साढ़े पांच घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हुई।शाहबेरी स्थित साईं गार्डन निवासी अमित ने बताया कि बुधवार रात अचानक बिजली चली गई। सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से पानी की मोटर नहीं चल सकी और टंकियां नहीं भर पाईं। इससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पानी की मोटर नहीं चलने के कारण घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पानी की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए बिजली कटौती की स्थिति में जल्द आपूर्ति बहाल किया जाना जरूरी है। सुबह बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed