फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power of Indian punch, foreigners were defeated.

Noida News: भारतीय पंच का दम, विदेशियों को किया ढेर, मीनाक्षी, प्रीति,अंकुश सहित कई ने जारी रखा जीत का सिलसिला

Tue, 18 Nov 2025 10:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 10:03 PM IST
सार

भारतीय पंच का दम, विदेशियों को किया ढेर

विज्ञापन
Power of Indian punch, foreigners were defeated.

विस्तार

फोटो
विज्ञापन

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025: मीनाक्षी, प्रीति,अंकुश सहित कई ने जारी रखा जीत का सिलसिला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भी भारतीय खिलाड़ियों के पंच ने विदेशियों को ढेर कर दिया। ऑटो चालक की बेटी विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) ने कोरिया की बाक चो-रोंग पर 5:0 की शानदार जीत की। फाइनल में जगह के साथ सिल्वर पक्का कर लिया। वहीं प्रीति पवार (54 किग्रा) ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता और तीन बार की विश्व चैंपियन चीनी ताइपे की हुआंग सियाओ-वेन को हराकर स्वर्ण पदक के मुकाबले में प्रवेश किया। दस में से अरुंधति चौधरी, मीनाक्षी हुड्डा, अभिनाश जामवाल, अंकुश फंगल, नूपुर श्योराण, नरेंद्र बेरवाल और निखत परवीन सहित आठ भारतीयों ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं स्वीटी बूरा और नवीन का सफर समाप्त हो गया।


अरुंधति चौधरी ने विश्व मुक्केबाजी कप के तीनों चरणों की पदक विजेता जर्मनी की लियोनी मुलर को आरएससी के ज़रिए रोककर रोमांच चरम पर पहुंचा दिया। अरुंधति की जीत के बाद अंकुश फंगल, परवीन और नूपुर सभी ने फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पूर्व युवा विश्व चैंपियन और स्ट्रैंड्जा पदक विजेता अरुंधति ने बताया दूसरे राउंड में जर्मन दिग्गज को गिराया और तीसरे राउंड में फिर से पटखनी देकर जीत हासिल की। उन्होंने कहा, आखिरी अंतरराष्ट्रीय अनुभव पेरिस (ओलंपिक 2024) क्वालीफायर में हार के रूप में था, जिसके बाद कलाई की सर्जरी हुई थी। लेकिन मैंने खुद से कहा, मैं इसी का इंतज़ार कर रही थी और अब मैं वापस आ गई हूं।
विज्ञापन



विश्व विजेता को हराया
प्रीति ने कहा कि विश्व चैंपियन बनने के लिए, विश्व चैंपियन को हराना होगा। मुकाबले से पहले मेरी यही सोच थी। मुझे आज रात अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है, अपना 100 प्रतिशत, और घरेलू दर्शकों के सामने जीत हासिल करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व मुक्केबाजी कप रजत पदक विजेता को हराया
परवीन (60 किग्रा) ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पोलैंड की विश्व मुक्केबाजी कप रजत पदक विजेता राइगेल्स्का अनेटा एल्ज़बिएटा को 3:2 के कड़े मुकाबले में हराकर महत्वपूर्ण मुकाबलों में रिंग में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया। वहीं अंकुश फंगल ने ऑस्ट्रेलिया के मार्लन सेवेहोन को 5:0 से हराकर जीत हासिल की। जबकि नुपुर ने यूक्रेन की मारिया लोवचिन्स्का को शुरू से अंत तक लगातार दबदबे के साथ हराकर भारत की गति को बनाए रखा।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे बच्चे
प्रतियोगिता के आखिरी दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के बच्चे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। आयोजकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया है। भारतीय मुक्केबाजी संघ के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि 5000 की क्षमता वाले इंडोर स्टेडियम में उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं दिख रहे हैं। आयोजकों ने स्कूल और कॉलेजों के बच्चों को लाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि खेलों के प्रति भी रूझान पैदा होगा।


रिंग में उतरेंगे नौ भारतीय खिलाड़ी
चौथे दिन नौ भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इनमें दो बार की विश्व चैंपियन निखत ज़रीन (51 किग्रा) का मुकाबला उज्बेकिस्तान की गुलसेवर गनीवा से होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लैम्बोरिया (57 किग्रा) का मुकाबला कजाकिस्तान की उल्जान सरसेनबेक से होगा। इसके अलावा नीरज फोगट (65 किग्रा), जदुमणि सिंह (50 किग्रा), पवन बर्तवाल (55 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), सचिन (60 किग्रा), सुमित (75 किग्रा) और हितेश (70 किग्रा) भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed