फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Potholes on Habibpur Road pose risk of accidents

Noida News: हबीबपुर मार्ग पर गड्ढों से हादसे का खतरा

Wed, 09 Sep 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Habibpur Road pose risk of accidents
फोटो-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पुलिस लाइन के सामने से हबीबपुर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर डामर का नामोनिशान नहीं है और जगह-जगह मिट्टी, गिट्टी व बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। रोजाना ट्रक, ऑटो, कार और बाइक सवारों के गुजरने से धूल उड़ती रहती है, जिससे राहगीरों को सांस लेने में परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश में भी सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। गड्ढों में पानी भर जाने से कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। नाले और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी निकलने में एक से दो दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन

राहगीर ओम जी सेंगर ने बताया कि बारिश में इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है, जबकि सूखे मौसम में धूल से सांस लेना तक कठिन होता है। सुभाष सिंह ने बताया कि धूल के कारण सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन और दर्द भी होता है। लोगों ने सड़क का जल्द निर्माण कराने और नाले-नालियों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed