फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Postman has been wandering

Noida News: वेतन के लिए 11 साल से भटक रहा पोस्टमैन

Fri, 11 Jul 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Postman has been wandering
-6 वर्ष का वेतन न मिलने का आरोप, संचार मंत्रालय से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। क्षेत्र के डाकघर में 43 वर्ष ग्रामीण डाक सेवक के रूप में काम करने के बावजूद भी विभाग ने सेवानिवृत्त पोस्टमैन को 6 साल का वेतन नहीं दिया। पीड़ित बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के डाक अधीक्षकों के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसे सेवानिवृत्ति के 6 वर्ष बाद भी वेतन नहीं मिला है। अब पीड़ित ने मामले की शिकायत संचार मंत्रालय से की है।


पीड़ित ऊंची दनकौर निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि उन्होंने दनकौर के डाकघर में 43 वर्ष तक ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कार्य किया था। वर्ष 2019 में वह सेवानिवृत हो गए। डाक विभाग में नौकरी के दौरान फरवरी 2012 से वर्ष 2019 तक उन्होंने विभागीय अधिकारियों के आदेश पर 7 वर्ष तक विभागीय टाउन पोस्टमैन का भी अतिरिक्त कार्य किया। अतिरिक्त कार्य का विभाग ने 2 साल तक तो वेतन दिया इसके बाद देना बंद कर दिया। पीड़ित वर्ष 2014 से आज तक अधिकारियों से शिकायत कर अतिरिक्त कार्य के वेतन की मांग कर रहे है। पूर्व में दनकौर डाकघर बुलंदशहर द्वारा संचालित था। वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर जिले से संचालित हो रहा है। बुलंदशहर जिले के अधिकारी मामले को गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों पर और गौतम बुद्ध नगर के अधिकारी मामले को बुलंदशहर के अधिकारियों पर टाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed