फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   post mortem demand

Noida News: हत्या या हादसा, शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने की गुहार

Sun, 14 Sep 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
post mortem demand
- बाढ़ का पानी देखने गए युवक की एक्सप्रेसवे पर हादसे में हो गई थी माैत
विज्ञापन

-ग्रामीणों के आरोपों की जांच करते हुए पुलिस ने डीएम से पोस्टमार्टम कराने की मांगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अट्टा फतेहपुर गांव के एक युवक की करीब 11 दिन पहले संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मौत को हादसा मानकर पीड़ित परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को कब्र में दफना दिया था। अब मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


जंगल में बाढ़ का पानी देखने गया था युवक
अट्टा फतेहपुर निवासी शहजाद (23) तीन सितंबर को अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में आये बाढ़ के पानी को देखने गया था। वहां से वह किसी तरह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया, जहां संदिग्ध रूप से एक ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराए जाने की बात कही लेकिन पीड़ित परिजनों द्वारा मौत को हादसा मानकर पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया गया और शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

एक दिन पहले हुआ था झगड़ा
पीड़ित पिता शमशेर का कहना है कि जिस स्थान पर बेटे की मौत हुई, वहां पड़ोसी गांव के तीन लोग भी मौके पर थे। आरोप है कि मौत के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले दनकौर मेले में बेटे का आरोपियों से मामूली झगड़ा हुआ था। पीड़ित पिता को आशंका है कि आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या की है। मामले को हत्या मानकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग करते हुए पीड़ित अन्य ग्रामीणों के साथ कई दिन से दनकौर कोतवाली और उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। उनका कहना है कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही हो पा रही है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के पोस्टमॉर्टम के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed