फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Post after being infected wife of Inspector Subodh Singh who was martyred in bulandshahr syana violence

दर्द: 'ईश्वर हमें साथ देखना चाहते हैं' स्याना हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी ने क्यों लिखा भावुक पोस्ट?

Sat, 01 May 2021 10:55 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 May 2021 10:55 AM IST
सार

शुक्रवार को रजनी ने फेसबुक पर दर्द बयां करते हुए पोस्ट लिखा कि प्रिय ईश्वर आपको हम दोनों से प्यार है, इसलिए हमें साथ देखना चाहते हो। इस पोस्ट के बाद परिचित और करीबी उन्हें हिम्मत रखने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Post after being infected wife of Inspector Subodh Singh who was martyred in bulandshahr syana violence
शहीद हुए इंस्पेक्टर की पत्नी भी संक्रमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के स्याना हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी रजनी सिंह की 4 दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को रजनी ने फेसबुक पर दर्द बयां करते हुए पोस्ट लिखा कि प्रिय ईश्वर आपको हम दोनों से प्यार है, इसलिए हमें साथ देखना चाहते हो। 
विज्ञापन


इस पोस्ट के बाद परिचित और करीबी उन्हें हिम्मत रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं, रजनी का कहना है कि 21 अक्तूबर को पति को पराक्रम पदक मिलना है। मैं तब तक जीवित रहना चाहती हूं। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी में रहने वाली रजनी सिंह ने फेसबुक पर 4 दिन पहले पोस्ट कर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने 17 अप्रैल को फेसबुक पर लिखा है कि ‘जिंदगी किसी की भी हो सस्ती नहीं होती साहिब।’ 22 अप्रैल को उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है कि ‘होम आइसोलेशन तिहाड़ जेल की तरह है।’ 7 दिन पहले उन्होंने लिखा कि ‘भगवान जल्दी आ जाओ लोग तुम्हें दिल से बुला रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे उन्होंने लिखा है कि ‘प्रिय ईश्वर आपको मेरा प्रणाम, लगता है आपको हम पति-पत्नी से बहुत प्यार है, या फिर हम दोनों आपको बहुत पसंद करते हैं, इसलिए आप हमको अपने पास देखना चाहते हैं। हमें आपसे कोई गिला नहीं। 
 

आपने हम लोगों को जो भी जीवन दिया बहुत सुंदर दिया पर इतना गिला जरूर है, आपने हमें उस समय दूर किया जब हम दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। अभी तो बहुत सारी जिम्मेदारियां बाकी थीं। जिनको पूरा करना था बस यही एक गिला था आपसे, जो शब्दों के द्वारा आज आपको बहुत हिम्मत करके बता रही हूं।’

रोहित सरदाना की बच्चियों को देख हुईं विचलित
रजनी सिंह को कॉल कर हिम्मत रखने की अपील की गई। इस पर उन्होंने बताया कि टीवी एंकर रोहित सरदाना की मौत और उनकी बच्चियों के फोटो देखने के बाद वह विचलित हुईं। उन्होंने बताया कि उनके टावर में 15 कोरोना संक्रमित हैं। वह कई दिन से घर से बाहर नहीं निकली फिर भी संक्रमित हो गईं।

लोगों ने की हिम्मत रखने की अपील
रजनी की इस पोस्ट के बाद लोग उनसे हिम्मत रखने की अपील कर रहे हैं। उनकी पोस्ट पर दुष्यंत ठाकुर ने लिखा है कि आप हमारा अभिमान हो। वर्षा साहू ने लिखा कि कैसी बात कर रही दीदी। अपना वैष्णो देवी जाने का प्लान है। जल्दी से ठीक हो जाओ। दीपक दिव्य ने लिखा कि इस समय आपको नकारात्मक नहीं सकारात्मक सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed