{"_id":"68ec0803a4136bdff6059bab","slug":"posing-as-a-paytm-employee-a-shopkeeper-was-duped-of-rs-145-lakh-na-news-c-30-gbd1036-740019-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पेटीएम कंपनी का कर्मी बन दुकानदार को लगाई 1.45 लाख रुपये की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पेटीएम कंपनी का कर्मी बन दुकानदार को लगाई 1.45 लाख रुपये की चपत
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में दुकानदार को शातिर ने 1.45 लाख की चपत लगा दी। आरोपी ने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर उनसे ओटीपी लिया था। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
रजनीकांत ने बताया कि वह पंचवटी कॉलोनी में दुकान करते हैं। उनके पास एक अज्ञात युवक आया। उसने खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताया। कहने लगा कि वह उनका खाता खोलना चाहता है। ओटीपी पूछने के बहाने उनका मोबाइल अपने हाथ में लिया। मोबाइल हैक करके उनके खाते से 1.45 लाख निकाल लिए। उसके जाने के बाद उन्होंने मैसेज देखा तो उनको इसका पता चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
कमाई होने के झांसे में आकर 1.36 लाख गंवा दिए
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने सराय नजर अली के मुर्सलिम को कमाई का झांसा देकर उनसे 1.36 लाख अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुर्सलिम ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। जिसमें टास्क पूरा करके कमाई होने की बात लिखी थी। उन्होंने पहला टास्क पूरा किया तो उनको 100 रुपये मिले। इसके बाद वह लालच में आ गए। आरोपियों के कहने पर उन्होंने दिए गए खातों में 1.36 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन जब उन्होंने इस रकम को निकालने का प्रयास किया तो वह निकल नहीं सकी। आरोपी उनसे और पैसे ट्रांसफर करने को कह रहे थे। लेकिन उनके पास और पैसे का इंतजाम नहीं था। आरोपियों को लगा कि उनको और पैसा मिलने वाला नहीं है तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। खाते में जमा रकम को फ्रिज कराने की कार्रवाई की जा रही है।