{"_id":"5d0937858ebc3e2cc2023e0b","slug":"poor-family-child-s-death-under-construction-site-grnoida-news-noi444277338","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी के नीचे दबा परिवार, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी के नीचे दबा परिवार, बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी के नीचे दबा परिवार, बच्ची की मौत
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित एक पीजी हॉस्टल की निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी ढहने से एक मजदूर परिवार दब गया। हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोगों का उपचार चल रहा है। बारिश से गीली हुई मिट्टी खिसकने से हादसा हुआ है। नॉलेज पार्क पुलिस ने प्लॉट मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले कुछ मजदूर सोमवार को नॉलेज पार्क-3 में शारदा गोलचक्कर के आगे एक पीजी की निर्माणाधीन साइट पर कार्य कर रहे थे। इमारत के निर्माण में जेसीबी से आठ से नौ फिट तक नींव की खुदाई की गई थी। इसके बाद मजदूर मिट्टी सफाई का कार्य कर रहे थे। इनके परिवार के बच्चे भी मौके पर ही खेल रहे थे। सोमवार दोपहर बारिश होने के कारण मिट्टी गीली थी। इस दौरान मिट्टी का एक बड़ा ढेर ढह गया और उसके नीचे मजदूर परिवार दब गया। आसपास कार्य कर रहे मजदूरों ने किसी तरह से सभी को बाहर निकाल और शारदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ढाई वर्षीय मोनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि मजदूर बाबूलाल, गुड्डू, बरी और नीतू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
-------
प्लॉट मालिक ललित निवासी सरिता विहार दिल्ली और कपिल भड़ाना निवासी मदनपुर खादर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- श्वेताभ पांडेय, सीओ