{"_id":"6b0459253000b58bb505b009","slug":"pollution-takes-a-toll-on-plants-too-leaves-noida-news-c-1-noi1095-4963027-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पेड़-पौधों पर भी दिख रहा प्रदूषण का जहर, धूल की परत से मुरझा रहीं पत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पेड़-पौधों पर भी दिख रहा प्रदूषण का जहर, धूल की परत से मुरझा रहीं पत्तियां
विज्ञापन
- पत्तियों के सूक्ष्म छिद्र बंद होने से थम रही भोजन बनाने की प्रक्रिया, समय से पहले सूखकर झड़ रहे पत्ते
(अलग-अलग सेक्टरों की फोटो हैं) -हवा में घुला प्रदूषण पेड़-पौधों के लिए भी घातक साबित हो रहा
फोटो -शहर के कई इलाकों में पेड़ों की पत्तियां समय से पहले मुरझा कर झड़ रहीं
नोएडा। शहर में बढ़ता वायु प्रदूषण अब पेड़-पौधों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। हवा में मौजूद धूल और धुएं के सूक्ष्म कण पत्तियों पर जमकर उनकी भोजन बनाने की प्रक्रिया प्रभावित कर रहे हैं। इससे ऑक्सीजन उत्सर्जन पर भी असर पड़ रहा है। कई इलाकों में पेड़ों की पत्तियां समय से पहले पीली पड़कर सूखने और झड़ने लगी हैं। नई कलियों और फूलों का खिलना भी प्रभावित हो रहा है।
नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि प्रदूषण की धुंध पत्तियों पर जमने से पौधे मुरझाने लगते हैं और नई कलियां व फूल नहीं खिल पाते। जड़ों की अपेक्षा पत्तियों की सतह ढकने से ज्यादा नुकसान होता है। इससे बचाव के लिए प्राधिकरण पेड़-पौधों पर लगातार पानी का छिड़काव करा रहा है ताकि पत्तियां साफ रहें और वायु शोधन की प्रक्रिया सुचारु बनी रहे।
उद्यान विभाग के अनुसार प्रदूषण से बालसम, जिरेनियम, अल्स्टोनिया (सप्तपर्णी), पिलखन, चंपा और नीम के पेड़ ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इनकी पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगती हैं।
विज्ञापन
- पत्तियों के छिद्र बंद होने से प्रभावित होता है ऑक्सीजन उत्सर्जन
पौधे पत्तियों पर मौजूद सूक्ष्म छिद्रों यानी रंध्रों (स्टोमेटा) से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं। सूर्य की रोशनी और पानी की मदद से प्रकाश संश्लेषण के जरिए भोजन बनाते और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। धूल और प्रदूषक कणों की परत इन छिद्रों को ढक देती है। इससे गैसों का आदान-प्रदान और भोजन बनाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।
- अम्लीय नमी से झुलसती हैं पत्तियां
भारतीय गणराज्य वनस्पतिक उद्यान, नोएडा के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. शिव कुमार ने बताया कि हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (पीएम कणों) की मात्रा बढ़ने से पौधों का प्राकृतिक तंत्र प्रभावित होता है। नमी और सल्फर डाइऑक्साइड की प्रतिक्रिया से अम्लीय तत्व बन सकते हैं। ओस या वाष्प की बूंदों के रूप में इनके पत्तियों पर जमने से उनकी सतह झुलस सकती है।