फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pollution in Nuh, people suffering

खुले में जलाया जा रहा कूड़ा, बुजुर्गों-रोगियों को दिक्कत

Wed, 28 Oct 2020 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pollution in Nuh, people suffering
नूंह शहर में गांधी पार्क के पास जलाया जा रहा कूड़ा। - फोटो : Mewat
नूंह(अंतराम खटाना)। शहर में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) के निर्देशों की अनदेखी कर खुले में कई जगहों पर कूड़ा जलाया जा रहा है। नगरपालिका के सफाई कर्मचारी कूड़े को उठाने के बजाए उन्हें एक जगह इकट्ठा कर खुले में जला रहे हैं। इससे शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और दमा के मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन

शहरवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार शिकायत दी है, लेकिन इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 13 वार्डों में बसे करीब 25 हजार लोग प्रदूषित वातावरण में जीने को मजबूर है। शहर के मेडिकल रोड, जोगीपुर रोड के अलावा स्थानीय गांधी पार्क के करीब लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। लोगों के मुताबिक दमा, खांसी सहित अन्य रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दुकानदार भी दुकानों के सामने पॉलिथीन सहित अन्य कूड़े को जलाकर प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहे हैं। वहीं इस बारे में नूंह के एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा किजरूरी कदम उठाए जाएंगे। कूड़ा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

सफाई के दौरान सड़कों और गलियों से निकलने वाले कूडे़ को नगरपालिका के सफाई कर्मचारी जला देते हैं। इससे निकलने वाले धुएं से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - दीपक साहू।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं किए जाने से सभी परेशान थे, वहीं अब कर्मचारी कूड़े को इकट्ठा कर खुले में जला रहे हैं। इससे लोगों को बीमारी होने का अंदेशा है। - अख्तर चंदेनी।
प्रदेश सरकार द्वारा कूड़े को नहीं जलाने की हिदायतों के बावजूद कर्मचारी खुले में कूड़ा जला रहे हैं। मना करने के बावजूद भी वे सभी अपनी मनमानी कर रहे हैं। - ज्ञानचंद आर्य समाजसेवी।

सुबह-सुबह कर्मचारियों द्वारा कूड़े जलाने पर काफी मात्रा में धुआं निकलाता है। इससे सुबह की सैर के दौरान परेशानी होती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। - सद्दाम पार्षद, वार्ड नंबर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed